धनबाद: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर यूनियन क्लब, धनबाद द्वारा शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
शिविर का शुभारंभ क्लब के सचिव विजय अग्रवाल ने अपने पुत्र के साथ रक्तदान कर किया। इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमितेश सहाय, उपाध्यक्ष अमन सिंह, संयुक्त सचिव सरोज सिंह, रिंटू सिन्हा, चरण प्रीत सिंह, राहुल नारंग, राजन सिन्हा, मनीष तायल, मनोज सिंह समेत कई सदस्यों ने रक्तदान किया।
शिविर में एसएनएमएमसीएच ब्लड सेंटर की टीम द्वारा कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर क्लब के सचिव विजय अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन क्लब आगे भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
Tags:












